तीन दिवसीय किसान मेला का हुआ शुभारंभ

711

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के खेल मैदान में आज तीन दिवसीय किसान मेला का कुलपति डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किसान मेला का विधिवत उद्घाटन किया। मेले में लगभग 150 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं, जहां सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों के द्वारा कृषि से जुड़े संसाधनों की बिक्री भी की जाएगी।
किसान मेले में आकर्षण का केंद्र उद्यान प्रदर्शनी रहेगा, जहां बिहार के विभिन्न जिलों से प्रगतिशील किसानों के द्वारा उत्पादित फसल का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के द्वारा भी स्टॉल लगाए गए हैं जो कृषि से जुड़े नवीनतम तकनीक एवं अनुसंधान का प्रत्यक्षण करेंगे और किसानों को समझाएंगे।
इस वर्ष के किसान मेले का थीम आत्मनिर्भर गांव और स्वाभिमानी किसान रखा गया है । इस मेले में सबसे खास चीज यह है कि इस वर्ष विश्वविद्यालय ने बेस्ट फ्रॉम वेस्ट तकनीक को प्रदर्शित करने का प्रयास किया है । जिसके जरिए किसान बायो वेस्ट से कैसे अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं । इस मेले में आने वाले किसान विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा अनुसंधान किए गए तकनीकों को देखकर उनसे अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे।
आत्मनिर्भर गांव स्वाभिमान किसान के तहत बेरोजगार युवक जो कोविड के समय अपने गांव लौटे थे उन सभी को एक गांव के टोले 15 बेरोजगार युवक को बायो वेस्ट मैनेजमेंट के तहत हम बहुत सारा रोजगार दे सकते है सुकेत मॉडल अगर सही ढंग से चल पड़ा तो उन्हें हम सम्मानजनक रोजगार दे सकते एक गांव में 15 लाख रुपए की लागत से 15 किसान को रोजगार मिलेगी सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इसका प्रयोग बिहार के कई गांव में प्रयोग किया जा सकता है।
पत्रकारों के सवाल पर कुलपति ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया तीनों कृषि कानून बिल किसानों के लिए लाभदायक है
किसान अपनी मर्जी से जहां चाहे वहां अपनी फसल को बेच सकते हैं
किसान अपनी फसल को कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के तहत भी बेच सकते हैं अथवा अपनी फसल को मंडी में बेच सकते हैं। सरकार एमएसपी को नहीं खत्म कर रही है किसान चाहे तो एमएसपी के तहत भी फसल को बेच सकते हैं अथवा डायरेक्ट मंडी में भी जाकर फसल को बेच सकते हैं। पूसा केंद्रीय विश्वविद्यालय किसानों को अपनी स्टोरेज क्षमता के लिए हल्दी के पौधे के पत्ते से बनाए जाने वाले तेल किसानों के उपलध कराए जा रहे है फसल को कीड़े से निजात दिलाने के लिए तेल किसान के लिए बहुत ही लाभदायक है। इस किसान मेले में बिहार के विभिन्न जिलों सहित उत्तर प्रदेश की किसान मेला में शरीक हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here