बिना पुनर्वास के भूमिहीनों को उजाड़ने पर रोक लगाया जाए- रामचंद्र
वारिसनगर 17 जून 2026 अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) जिला सचिव कॉ. जीवछ पासवान के पर्यवेक्षण में प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर यादव की अध्यक्षता में रोहुआ पश्चिमी निवासी कॉमरेड देवेन्द्र ठाकुर का निवास स्थान पर बैठक की गई।
बैठक के अतिथि भाकपा माले प्रखंड सचिव रामचंद्र पासवान की उपस्थिति हुई।
बैठक के संबोधित जीवछ पासवान रामचंद्र पासवान नंदकिसोर राय चंदेश्वर यादव देवेन्द्र ठाकुर सीताराम सहनी पूर्व मुखिया रामप्रीत पासवान सिंघेश्वर सदा प्रमोद मंडल श्याम सुंदर देवी आदि ने संबोधित किया।
बैठक में निर्णय लिया गया मनरेगा कानून पुनर्बहाल करो ग्रामजी कानून के तहत काम दो, काम का उचित दाम दो।बुलडोजर राज के खिलाफ वास- आवास बचाने का संघर्ष तेज करो। राशन कार्ड,पेंशन,प्रवासी मजदूरों को सुरक्षा सम्मान और गरीबों के शिक्षा स्वास्थ्य की अधिकारों का बुलंद करो की नारी के साथ वारिसनगर के डरसुर बसंतपुर रमणी रोहुआ पश्चिमी पूर्वी धनहर धुरलक रामपुर विशुण गोही पुरनाही सतमलपुर महोउद्दीनपुर हांसा शेखोपुर कुसैया लखनपट्टी छतनेशर रायपुर मनियारपुर पंचायतों में छोटे मझोले किसानों मजदूरों के विभिन्न टोलों मुहल्ला में अभियान चलाकर खेग्रामस का 20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया गया है, उसके बाद सदस्यता पुरा करने के बाद मजदूरों किसानों को सवालों का लेकर अंचल प्रखंड मुख्यालय पर जोड़दार प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।
जीवछ पासवान
























































