अनुरक्षक का बकाया मानदेय भुगतान करने की मांग।

533

समस्तीपुर के आहवान पर दलसिंहसराय पंचायती राज पदाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता अनन्त कुमार , ने किया व संचालन कैलाश कुमार ने किया। प्रदर्शन मे एक सभा भी किया गया सभा को मुख्य वक्ता जितेन्द्र कुमार कुशवाहा जिला अध्यक्ष बिहार राज्य अनुरक्षक संघ, विष्णुदेव महतो जिला सचिव बिहार राज्य अनुरक्षक संघ समस्तीपुर मौजूद रहे। सभा में नल जल योजना मे बहाल अनुरक्षक को मानदेय का भुगतान कराई जाय। नल जल योजना के उपभोक्ता से 30रुपया प्रति माह वसुली कराई जाय। नल जल योजना में उपभोक्ता से बकाया राशि भुगतान कराई जाय। नल जल योजना मे बहाल अनुरक्षक को स्थाई किया जाय। नल जल योजना मे बहाल अनुरक्षक को व्यक्तिगत (स्वय ) के बैंक खाता मे भुगतान कराई जाय। नल जल योजना मे बहाल अनुरक्षक को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय।नगर निकाय क्षेत्र में पड़ने वाले अनुरक्षक/कर्मी को स्थाई किया जाय। नगर निकाय क्षेत्र में पड़ने वाले अनुरक्षक /कर्मी का मानदेय भुगतान कराई जाय। चयनित अनुरक्षक से चाभी छीनना बन्द कराई जाय आदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया, सभा मे काजल कुमारी, त्रिवेणी झा, जय प्रकाश संदीप, रामसागुन पासवान, चितरंजन शर्मा, प्रेमानंद मिश्र, शंकर दास, त्रिलोकी राय, अरविन्द कुमार महतो, सुरेन्द्र राम, महेन्द्र पण्डित, पंकज कुमार, विजय कुमार ,रौशन कुमार, गौरव कुमार ,आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here