अग्नि पीड़ितों को दिया गया राहत सामग्री

308

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। सांसद प्रिंस राज के निर्देश पर समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड के गोराईं पंचायत के सिमरी गांव में अग्निकांड पीड़ितों के बीच रालोजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राहत सामग्री का वितरण किया। बतादें कि कुछ दिनों पहले सिमरी गांव के दलित बस्ती में हुए भीषण अग्निकांड में लगभग तीन दर्जन घर धू-धूकर जल गये थे। इस घटना की जानकारी के बाद समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज ने गहरा दु:ख व्यक्त किया था। अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के बीच अविलंब राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश उन्होंने दिया था। उन्हीं के निर्देश पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार चौधरी के नेतृत्व में रालोजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों के बीच चूड़ा, गुर, बिस्किट, साबुन, साड़ी, लुंगी, गंजी और गमछा सहित अन्य जरूरी सामानों का वितरण किया गया। इस बाबत विनय कुमार चौधरी ने कहा कि लोगों के हर सुख दु:ख में रालोजपा परिवार उनके साथ खड़ी रहती है। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी उमा शंकर मिश्रा ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here