सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में शराब कारोबारी राजेश कुमार महतो एवं उसकी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

497

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर (चंद्रकांता समाचार)। मंगलवार की अहले सुबह करीब 8 बजे खानपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब माफिया राजेश महतो अपने घर हरियाबाद चक्का में आया हुआ है एवं शराब को बड़ी खेप उतारने वाला है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हरियाबाद चक्का में छापामारी कर शराब माफिया राजेश महतो को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात असमाजिक तत्वों द्वारा अभियुक्त राजेश महतो को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला का प्रयास किया गया। परंतु उपद्रवियों की उग्र स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा आत्म रक्षा में हवाई फायरिंग की गई एवं मामले को शांत कराया गया तथा अभियुक्त राजेश महतो की मां सुमित्रा देवी को पुलिस बल पर हमला करने एवं सरकारी काम में बाधा डालने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया। इतना की नही असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने एवं पुलिस बल पर हमला के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here