नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
मायके से परिवार वालों ने खोजबीन की थाना के काट रहे चक्कर मामला 3 महीने से घुमाया जा जा रहा है | ननौरा पंचायत के गोत्रायण गांव निवासी सोनी पांडे की पुत्री पूजा कुमारी पिछले 1 जनवरी से लापता है | तब से मायके से सोनी पांडे और उनके परिजन थाने का चक्कर लगा रही है | लेकिन ना तो पुलिस प्रशासन सुन रही है और ना ही वरिए अधिकारी | पीड़ित महिला सोनी पांडे ने बताया कि थाना से लेकर बड़े से बड़े अधिकारी तक अपनी समस्या पहुंचाया लेकिन सुनवाई अब तक नहीं हो सका | उन्होंने कहा कि मुझे शक है कि मेरे पुत्री की ससुराल वाले और खुद के पति ने मेरे बेटी को हो ना हो मार कर फेंक दिया है और मामले को इसीलिए टार बहटार किया जा रहा है | बताते चलें कि बिहारशरीफ दीपनगर थाना अंतर्गत जोड़ारपुर गांव से पूजा कुमारी लापता होने से पहले लगभग छह सात महीनों से ससुराल में ही रह रही थी | लेकिन अचानक दहेज का पैसा नहीं दिए जाने से ससुराल वालों ने ही पूजा कुमारी को लापता कर दिया | अब नारदीगंज प्रखंड गोत्रायण गांव निवासी पीड़ित महिला सोनी पांडे पिछले 3 महीने से थाना पुलिस का चक्कर लगा रही है | लेकिन न्याय अब तक नहीं मिल पाया है |




















































