समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !
समस्तीपुर : जिले के
खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुटोल के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण सहनी के सेवानिवृति के उपरांत विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक लाल बाबू ने की, जबकि संचालन शिक्षक महेश प्रसाद यादव ने किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान शिवनाथ रजक ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और बच्चे देश के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि सत्यनारायण सहनी एक आदर्श शिक्षक के रूप में कार्य किया है जिसका परिणाम है कि उनके विदाई समारोह में ये जनसैलाब उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि नये पीढ़ी के शिक्षकों को इनसे सीखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को बीडीओ गौरी कुमारी, जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह, प्रियंका कुमारी, मुखिया मंजू देवी, सेवानिवृत्त शिक्षक मिथिलेश झा, परमानंद सहनी, किशोर कुमार, पवन कुमार महतो, प्रदीप कुमार, रूदल कुमार आदि ने सम्बोधित किया। मौके पर राजेन्द्र सहनी,सुबोध कुमार सहनी, मो0 एजाज अहमद अंसारी, अर्जुन सहनी, रामशंकर सहनी, मो0 कमरुल होदा, विमलेश कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।






















































