मथुरापुर में मनाया गया डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती

470

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर (चंद्रकांता न्यूज़)। जिले के वारिसनगर ब्लॉक के मथुरापुर के वार्ड संख्या 14 स्थित में आज अनुसूचित जाति मोहल्ला में भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का 131 वां जयंती मनाया गया। उनका जन्म 1891 ईo इंदौर में हुआ था। इधर पूछे जाने पर जदयू लीडर संतोष कुमार साह ने बताया कि डॉक्टर भीम राव अंबेडकर को संविधान बनाने एवं लिखने में 2 वर्ष 11 महीना और 18 दिन लगा था।  संविधान निर्माता के जयंती अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष कुमार साह, प्रकाश कुमार राम, जगदीप कुमार राम, सुजित कुमार राम, सुरज कुमार राम, विनोद राम, राजेश कुमार राम, राम गोपाल दास, पप्पू राम आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here