भाजपा नेता ने किया एंकर को सम्मानित

939

समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट !

समस्तीपुर : जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत भारत माता दुर्गा हनुमान मंदिर जुट मिल रोड मूसेपुर चैती दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मुजफ्फरपुर से न्यूज़ कवरेज करने आई हिंदी मासिक समाचार पत्रिका चंद्रकांता सह चंद्रकांता न्यूज़ लाइव यूट्यूब चैनल के एंकर श्रेया ठाकुर को मंदिर परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेता रामबालक पासवान ने चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री पासवान ने कहा कि चंद्रकांता हिंदी मासिक समाचार पत्रिका जो हमारे जिला समस्तीपुर से लगातार 13 वर्षों से प्रकाशित होते आ रहा है ये हमारे जिले के लिए गौरव की बात है और मैं चंद्रकांता के संपादक राजकुमार राय को धन्यवाद देता हूं कि इन्होंने अपने अकेले बल बूते लगातार एक छोटी सी जिला से प्रकाशित करते आ रहे हैं और बिहार के विभिन्न जिला के न्यूज़ कवरेज कर राजनीति खबर समस्या आलेख आदि हम पाठकों को परोस रहे हैं, ये धन्यवाद की पात्र हैं, इन दिनों हमें यह भी देखने को मिल रहा है हर रोज की खबर और करंट खबर यूट्यूब चैनल पर दिखला रहे हैं  मैं पुनः संपादक और न्यूज़ एंकर को सहृदय से धन्यवाद देता हूं। मौक़े पर मंदिर के पुजारी जहुरान महतो, मंगल राय, पूजा कमिटी सदस्य विजय कुमार महतो, मनोज कुमार महतो, अनिल कुमार महतो, धर्मेंद्र महतो, पंडित दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here