समस्तीपुर शहर के नक्कू स्थान, मोहनपुर के पास स्थित साई इंटरप्राइजेज मे ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड की ई-मोबिलिटी इकाई ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड (जीईएमपीएल) ने अपना पहला हाई-परफॉर्मेंस फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर एम्पियर नेक्सस लॉन्च किया है l स्थानीय विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर तथा गाड़ी ड्राइव कर इसे लॉन्च किया l साई इंटरप्राइजेज, समस्तीपुर के संचालक हरेन्द्र कुमार ने बतलाया कि इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,09,900 रुपए है। इस स्कूटर की कश्मीर से कन्याकुमारी तक की 10,000 किलोमीटर की प्री-लॉन्च राइड में प्रमाणित भी हो चुका है। यह स्कूटर प्रति चार्ज 136 किलोमीटर प्रमाणित रेंज देता हैl उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत अतिरिक्त बैटरी लाइफ और एक शक्तिशाली मिड-माउंट ड्राइव के साथ 3केडब्ल्यूएच की बैटरी के साथ यह ई-स्कूटर अपनी 4 किलोवाट पीक मोटर पावर के साथ सवारी का अनुभव देता है। पांच राइडिंग मोड, फ्रंट डिस्कब्रेक और आईपी 67 रेटिंग के साथ राइडर बाढ़ की स्थिति सहित सभी इलाकों और मौसम में इस स्कूटर को आसानी से चला सकता है। विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने एम्पियर नेक्सस इलेक्ट्रिक स्कूटर कि प्रशंसा करते हुए कहा कि एम्पियर नेक्सस पूरी तरह से भारत में डिजाइन, विकसित और निर्मित है। इस स्कूटर में पहली बार कई नई विशेषताएं और खूबियां दी गई हैं। एम्पियर नेक्सस ज़ांस्कर एक्वा, इंडियन रेड, लूनर व्हाइट और स्टील ग्रे जैसे चार रंगों में उपलब्ध है। हाई परफॉर्मेंस और फैमिली फोकस्ड विशेषताएं इलेक्ट्रिक स्कूटर के अनुभव को फिर से परिभाषित करती हैं। यह स्कूटर आराम, स्टाइल, परफॉर्मेंस, इंटेलीजेंस और सेफ्टी के नए मानक स्थापित करता है। मौके पर साई इंटरप्राइजेज के प्रबंधक राय सोनी सिंह, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, सब डीलर क्रमशः संध्या ऑटोमोबाइल्स दलसिंहसराय, अमेजिंग ऑटोमोबाइल पटोरी, रितेश अग्रवाल, समाजसेवी मोo परवेज आलम, रंजीत कुमार रम्भु, ट्रेड यूनियन नेता एस. के. निराला, मनोज कुमार राय, विकास कुमार, अब्दुल खालिद, महफूज आलम सोनू सहित साई इंटरप्राइजेज के सभी कर्मी मौजूद थे l
























































