समस्तीपुर। मानवाधिकार दिवस के मौके पर जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र अख्तियारपुर, समस्तीपुर और क्राई – चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत समिति भवन, सरायरंजन में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति सदस्यों का उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी, अंचलाधिकारी पंकज कुमार झा, प्रखंड बाल विकास परियोजना अधिकारी, पुष्पराज हिमांशु, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रामचंद्र राय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पुष्पराज हिमांशु ने बाल विवाह, बाल श्रम और बाल यौन हिंसा पर चर्चा किया और कहा कि समस्तीपुर जिला बुरी तरह से बाल विवाह के मकड़जाल में जकड़ा हुआ है। यहां सौ में अड़तालीस बच्चे बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई में फंसकर अपना विकास नहीं कर पाते हैं। बच्चों से जुड़े सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी नें जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह से संस्था बाल अधिकार संरक्षण को लेकर कार्य कर रही है इसमें सरकारी पदाधिकारियों के सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता है। बीपीआरओ रामचंद्र जी नें कहा कि पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समिति बना हुआ है। अंचलाधिकारी पंकज कुमार झा नें कहा कि बाल विवाह या बाल श्रम से बच्चों का विकास रुक जाता है और वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से कुंठित हो जाते हैं। वे बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। बाल विवाह और बाल श्रम से बचाव के लिए सभी माता-पिता को सजग रहना चाहिए। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार नें कहा कि अगर पंचायत प्रतिनिधियों और समाज का सहयोग मिलेगा तो हमारा पुरा प्रयास होगा कि सरायरंजन प्रखंड को बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। लेकिन यह काम इतना आसान भी नहीं है। कार्यशाला को सरपंच संजीव कुमार राय, सरपंच अनवारुल हक, राजकुमार पासवान, किरण कुमारी, वीणा कुमारी, अमित राम, बलराम चौरसिया, मधुबाला कुमारी, बेबी कुमारी, ललिता कुमारी, दिनेश प्रसाद चौरसिया, रामप्रित चौरसिया समेत दर्जनों लोगों नें संबोधित किया। अंत में पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजीव कुमार इन्कलाबी नें उपस्थित लोगों को बाल विवाह, बाल श्रम से बच्चों को बचाने के लिए संकल्प दिलाया। अध्यक्षता वीणा कुमारी प्रमुख नें किया तथा संचालन रविन्द्र पासवान नें किया।
Home चंद्रकांता न्यूज़ सरारंजन में प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति सदस्यों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का...






















































