समस्तीपुर : सिनेट बैठक से पहले एन एस यू आई ने होने वाले सिनेट मे महिला कॉलेज का नाम बदल के स्वर कोकिला शारदा सिन्हा के नाम पे हो और समस्तीपुर महाविद्यालय का नाम बिहार केशरी श्री कृष्ण सिँह पे हो, कल्याणपुर मे स्नातक स्तरीय डिग्री कॉलेज, सत्र 2022-24 के पी जी उत्तीर्ण छात्रों को भी पैट Grocery मे शामिल किया जाइ और आर एन ए आर महाविद्यालय मे पी जी की पढ़ाई और सभी छात्रावास का मरम्मत कर खोला जाए जैसे तमाम मुद्दों को लिखित रूप से कुलपति से मिलके ज्ञापन दिया गया l मौके पे एन एस यू आई कार्यकताओ ने गाँधी की फोटो देके कुलपति के एक साल पुरे होने पे बधाई भी दिए l मिलने वालो मे एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अभिनव अंशु उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा विश्वविद्यालय अध्यक्ष पहरलाद कुमार सिन्हा, गन्धर्व झा, पीजी छात्र चन्दन कुमार, आरएनआर छात्र नेता हिमांशु शेखर, और साहिल प्रिन्स मौजूद थे






















































