मगध विश्वविद्यालय के विद्वत परिषद की आपात बैठक कुलपति प्रोफेसर डॉ दिलीप कुमार केशरी की अध्यक्षता में आयोजित गया।

34

बोधगया।दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर दिलीप कुमार केसरी की अध्यक्षता में विद्वत परिषद की आपात बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष की 22विषयों पाठ्यचर्या को सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप स्नातकोत्तर पाठ्यचर्या के विषयों की संख्या 46 हो गई। बैठक में कुलसचिव डॉक्टर बी के मंगलम, सी सी डी सी प्रोफेसर संजय कुमार तिवारी, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर एस एन पी यादव,अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रोफेसर पी के चौधरी, गया कॉलेज के प्राचार्य शमशुल इस्लाम सहित विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता,स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष,महाविद्यालय के प्राचार्य एवं परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here