14 जुलाई के बाद अनुकंपा आश्रित मिथिलेश कुमार नियुक्ति को लेकर केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के समक्ष करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

241

पूसा /समस्तीपुर:

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में अनुकंपा आश्रित अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान उनके पिता स्वर्गीय विनोद कुमार राय जो ईख अनुसंधान संस्थान पूसा कृषि विश्वविद्यालय में तकनीशीयन पद पर थे जो 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में बतौर पीठासीन पदाधिकारी कार्यरत थे। कार्य के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। बार-बार आश्वासन के बाद हताश होकर 14 जुलाई के बाद विश्वविद्यालय परिसर में ही चरणबद्ध आंदोलन पर बैठने का निर्णय लिया। उन्होंने आगे कहा कि कुछ ही दिनों में फिर बिहार विधानसभा चुनाव होने वाला है लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हुआ, परेशान होकर शहीद विनोद राय के पत्नी चिंता देवी व अभ्यर्थी मिथिलेश कुमार विश्वविद्यालय कुलपति, महामहिम राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, चुनाव आयोग, केंद्रीय कृषि मंत्री, जिलाधिकारी सहित संबंधित सभी मंत्रालय व पदाधिकारियों को स्मार-पत्र भेजा है। आगे उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो विश्वविद्यालय परिसर में 14 जुलाई के बाद चरणबद्ध आंदोलन में जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दल को सहयोग देने से अपील किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here