भूमि विवाद मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु अनुमंडल प्रशासन सक्रिय!

213

अमरदीप नारायण प्रसाद

अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के कुशल नेतृत्व में अनुमंडल स्तरीय भूमि विवाद से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न अंचलों से प्राप्त कुल 06 आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार-विमर्श एवं सुनवाई की गई।बैठक के दौरान सभी आवेदनों की क्रमवार सुनवाई करते हुए पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया अपनाई गई। इनमें से 03 आवेदनों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया, जिससे संबंधित आवेदकों को त्वरित राहत प्राप्त हुई। शेष 03 आवेदनों को आवश्यक जांच एवं तथ्यों के गहन परीक्षण के लिए अगले आदेश पर रखा गया है।अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लंबित मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
यह बैठक अनुमंडल प्रशासन की सक्रियता, पारदर्शिता एवं जनसेवा के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here