महिला सिपाही का मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों ने की फायरिंग

54

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर। समस्तीपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं और हत्या,लूट, छिनतई जैसी घटनाएं चरम पर है। ताजा मामला जिला के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के 32 नंबर रेलवे गुमटी के पास पेश आया जहां बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक महिला होमगार्ड से मोबाइल छीन लिया। घटना के दौरान जब स्थानीय लोगों ने बदमाशों को घेर लिया तो बदमाशों ने पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में एक कास्मेटिक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके हाथ में गोली लगी है। घायल युवक की पहचान वीआईपी कॉलोनी निवासी केशव कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काले रंग की अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण बदमाशों के हौसले काफी बुलंद है और बदमाश बेखौफ होकर किसी भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हों जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here