भाकपा माले ने समारोहपूर्वक मनाया मनाया मजदूर दिवस, हक-अधिकार की लड़ाई तेज करने का संकल्प।

18

अमरदीप नारायण प्रसाद

मजदूर विरोधी 4श्रमकोड वापस ले मोदी सरकार-माले

मजदूर हितैषी कानून मनरेगा को पुनर्बहाल करे मोदी सरकार- खेग्रामस

ताजपुर/समस्तीपुर:- मजदूर आंदोलन की याद में भाकपा माले ने झंडोत्तोलन के पश्चात शहीदवेदी पर माल्यार्पण कर शहीद मज़दूर को श्रद्धांजलि देने के साथ ही मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को भाकपा माले, खेग्रामस, मनरेगा मजदूर सभा आदि संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में मजदूर ताजपुर स्थित जनता मैदान में इकट्ठा होकर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजकिशोर महतो द्वारा झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों ने शहीद मज़दूरों की याद में शहीदवेदी पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मजदूरों की भागीदारी रही।
मौके पर आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रमिक अधिकारों की रक्षा और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। संचालनकर्ता प्रभात रंजन गुप्ता ने कहा कि मजदूरों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज उन्हें कई अधिकार प्राप्त हुए हैं, जिन्हें मजबूत बनाए रखने की जरूरत है।
संकल्प सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य आसिफ होदा ने मजदूरों को जीने लायक वेतन देने, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान की गारंटी करने, मजदूर विरोधी श्रमकोड कानून, निजीकरण -ठेकेदारीकरण की नीतियों को वापस लेने, महंगाई- बेरोजगारी पर रोक लगाने की मांग की।
इस अवसर पर उपस्थित मजदूरों ने अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की जबकी कार्यक्रम का संचालन खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता ने की। मौके पर ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र सहनी, मो० एजाज, मो० क्यूम, मो० रहमान, शंकर महतो समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here