समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर पंचायत के वार्ड संख्या 3, वासुदेवपुर गांव निवासी रणधीर मंडल के 10 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार सोमवार को घर में सारी के बने झूले से गिरकर मौत . मामले में मृतक के परिजनों का बताना है, कि घर में साड़ी का झूला लगाकर झूलने के कारण बास की घर में लगी बली टूट जाने के करण वह झूला सहित जमीन पर गिर गया. गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिस परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया. जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई . जहां से परिजनों ने विना पोस्टमार्टम कराये शव लेकर घर लौट आया . स्थानीय उपमुखिया श्याम महतो ने बताना है कि मृतक किशोर के पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करता है . उसके आने के बाद अंतिम संस्कार होने की बताई है . इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया, कि सुचना मिली है मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.





















































