समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड से गुजरने वाली समस्तीपुर दरभंगा मुख मार्ग के कुढवा पंचायत के पुर्व मुखिया मोनी देवी के घर के समीप सड़क पर तेज हवा के साथ आई बारिश के कारण एक मोटा सिमर के पेड़ गिरने से मुखिया का बाउंड्री वॉल एवं बिजली की पोल पर पर गिरने से टूटकर सड़क जाम होने से एक घंटा से अधिक देर तक सड़क यातायात पूर्ण रूप और बाधित हो गया ।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को काटकर हटाने के बाद सुचारू रूप से यातायात बहाल हो सका वहीं कई गांव का बिजली भी बाधित हो गई। इस संबंध में जे ई कुणाल कुमार ने बताया कि मानव बल के द्वारा बिजली मरम्मत कार्य कराई जा रही है। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल करने की बात कही है।

















































