अमरदीप नारायण प्रसाद
विशेष ट्रेनों का समय एवं मार्ग नियमित ट्रेनों के अनुरूप निर्धारित
समस्तीपुर:यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पंजाब जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित विशेष ट्रेनों के परिचालन कार्यक्रम में संशोधन किया गया है।
पूर्व में 14 जून 2026 को सायं 18:00 बजे पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से अमृतसर के लिए प्रस्तावित विशेष ट्रेन अब 16 जून 2026 को प्रातः 06:30 बजे संचालित की जाएगी। यह विशेष ट्रेन नियमित गाड़ी के मार्ग सिमरी बख्तियारपुर – खगड़िया– बेगूसराय–बरौनी जंक्शन–सोनपुर–हाजीपुर होते हुए अमृतसर के लिए चलेगी।
इसी प्रकार, 14 जून 2026 को सायं 18:00 बजे मधुबनी से अमृतसर के लिए प्रस्तावित विशेष ट्रेन, जिसे पूर्व में गाड़ी संख्या 15211 के मार्ग पर चलाया जाना था, अब नियमित गाड़ी संख्या 14673 के मार्ग एवं समयानुसार संचालित की जाएगी।
दोनों विशेष ट्रेनों का समय एवं मार्ग संबंधित नियमित ट्रेनों के अनुरूप रखा गया है, जिससे यात्रियों को यात्रा की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे की आधिकारिक पूछताछ सेवाओं अथवा निकटतम रेलवे स्टेशन से अपने ट्रेन के समय एवं मार्ग की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें।




















































