कार से 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

17

समस्तीपुर :कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लदौरा चौक से गोपालपुर चौक जाने वाली बुड्ढी गंडक वॉटरवेज सड़क के रामपुरा गांव के ढाला के समीप शनिवार की अहले सुबह पुलिस गश्ती दल की वाहन देखकर एक बंगाल नम्बर कार छोड़ कर चालाक व अन्य लोग मौके से फरार हो गया। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में कार को देखकर तलाशी ली गई, तो अंग्रेजी शराब लोड कार को जप्त करते हुए थाना लाया गया, इस संबंध में गश्ती दल के पदाधिकारी शशि भूषण सिंह ने बताया की हरियाणा निर्मित ब्लू इंपिरियम 18 लीटर अंग्रेजी शराब कार के साथ जप्त किया गया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि मध्य निषेध अधिनियम के तहत पुलिस ने कारोबारी की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here