एस.एन. सिन्हा महाविद्यालय वारसलीगंज में कुलपति प्रो. डॉ.दिलीप कुमार केशरी की अध्यक्षता में प्रतिमा अनावरण समारोह आयोजित किया गया।

14

नवादा जिला के एस.एन.सिन्हा महाविद्यालय वारसलीगंज में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा एवं महाविद्यालय के संस्थापक व पूर्व विधायक श्याम सुंदर सिंह के भव्य प्रतिमा के अनावरण समारोह की अध्यक्षता मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर दिलीप कुमार केसरी ने किया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन अतिथियों के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर आलोक कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधि मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि जिन्होंने समाज के उत्थान में अपना अमूल योगदान दिया है, आज हम उन महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक याद करते हैं।उनके उत्तम कार्य समाज को सदा मार्ग दिखाता रहेगा और युवाओं के लिए वह प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा कुलपति सहित सभी अतिथियों को अंग वस्त्रम व पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर दिलीप कुमार केसरी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्र नारायण सिन्हा जी के द्वारा 1962 ईस्वी में उनके शिक्षा मंत्रित्व काल में मगध विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।समारोह को कुल सचिव डॉक्टर विनोद कुमार मंगलम, विधायक अनीता, पूर्व विधायक अरुण देवी, प्रखंड प्रमुख रवि देवी, जिला परिषद गीता देवी, संरक्षक गंगा प्रसाद झा, संस्थापक के पौत्र डॉक्टर कुमुद शर्मा आदि ने संबोधित करते हुए दोनों विभूतियों को महान चिंतक व दीर्घ सोची बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here