भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )लोकल कमिटी कल्याणपुर -वारिसनगर की बैठक भोला राय के अध्यक्षता में गोपालपुर के वीरेंद्र प्रसाद मुन्ना के निजी आवास पर संपन्न हुआ। बैठक का पर्यवेक्षण शाह ज़फर इमाम एवं जिला मंत्री रामाश्रय महतो ने किया।
बैठक में पिछले कार्यों की रिपोर्ट करते हुए , सचिव राघवेंद्र यादव ने राज्य और केंद्र की जन विरोधी सरकार के खिलाफ सीपीएम के द्वारा किए गए कई आंदोलन का चर्चा किया ।वही पार्टी से जुड़े विभिन्न जन संगठन का कार्यक्रम और वर्तमान गतिविधि पर विस्तार से चर्चा किया ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री रामाश्रय महतो ने कहा केंद्र और राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार है, जो लगातार जन विरोधी नीतियों को देश और राज्य में लागू कर रहा है। महंगाई चरम सीमा पर है, राज्य में लगातार बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार संघर्ष करने की जरूरत है। वही पार्टी के पर्यवेक्षक शाह ज़फर इमाम ने पार्टी के विभिन्न जन संगठन को मजबूत बनाते हुए ,उन में वैचारिक चेतना के बिस्तर पर जोर दिया।
सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि विधान परिषद् शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा से पार्टी के उम्मीदवार रामदेव राय को मदद करना है ।पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए 23 अगस्त को प्रखंड स्तरीय क्लास मुक्तापुर में आयोजित की जाएगी ।30 जुलाई तक सभी शाखा का बैठक कर फसली चंदा जिला केंद्र में जमा कर देना है ।11 जुलाई को समाहर्ता के समक्ष किसानों के सवालों को लेकर ,तथा 10 अगस्त 2026 के विभिन्न जन संगठन के मुद्दों को लेकर, जेल भरो आंदोलन में हजारों की संख्या में भाग लेना है ।
बैठक को राघवेंद्र यादव, भोला राय, मोहम्मद इंताज आलम ,प्रदीप कुमार झा ,रंजीत कुमार राय ,शिवनाथ महतो, मोहम्मद जहांगीर मुन्ना, वीरेंद्र प्रसाद मुन्ना ,सुरेंद्र पासवान, सतीश प्रसाद सिंह, विष्णु देव शर्मा,एस एम ए असगर ईमाम इत्यादि लोगों ने संबोधित किया।





















































