हत्या के प्रयास मे नामजद दो आरोपी गिरफ्तार!

74

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर जिला के सरायरंजन थाना के गुढमा पूर्वी टोला ग्राम में वादिनी बिनीता देवी पिता रणजीत कुमार ईश्वर ग्राम गुढमा पूर्वी टोला थाना सरायरंजन जिला समस्तीपुर एवं इनके परिजन को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया था! जिसके सम्बन्ध में सरायरंजन थाना काण्ड सं०-173/26 दि० 14/07/26 धारा-126 (2)/115(2)/109(1)/74/351(2)(3)/352/3(5) BNS (हत्या का प्रयास) के अंतर्गत 03 प्राथमिकी नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज किया गया था। अनुसंधान के क्रम में इस काण्ड के अनुसन्धानकर्ता के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये प्राथमिकी नामजद अभियुक्त 1. गोपाल ईश्वर 2. प्रभास कुमार ईश्वर दोनों पिता रामानंद ईश्वर ग्राम गुढमा पूर्वी टोला थाना सरायरंजन जिला समस्तीपुर को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. गोपाल ईश्वर
  2. प्रभास कुमार ईश्वर दोनों पिता रामानंद ईश्वर ग्राम गुढमा पूर्वी टोला थाना सरायरंजन जिला समस्तीपुर

छापामारी दल

  1. स०अ०नि० जितेन्द्र कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here