स्वस्थ रहने के लिए पोषक और संतुलित आहार हैं जरूरी

964

विभूतिपुर/समस्तीपुर- प्रखंड के नरहन में राष्ट्रीय पोषक सप्ताह के अंतर्गत युवाओं द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक केशव बाबू ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशव बाबू ने पोषण का महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वस्थ रहने के लिए पोषक और संतुलित आहार जरूर खायें,मानव शरीर को सात प्रमुख प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है,सभी पोषक तत्व ऊर्जा प्रदान नहीं करते हैं लेकिन फिर भी पानी और फाइबर की तरह महत्वपूर्ण हैं।सूक्ष्म पोषक तत्व भी महत्वपूर्ण हैं लेकिन कम मात्रा में आवश्यक हैं,आवश्यक कार्बनिक यौगिक विटामिन होते हैं जिन्हें शरीर संश्लेषित नहीं कर सकता है,अच्छा पोषक आवश्यक है क्योंकि स्वस्थ वजन का प्रबंधन करने में मदद करता है।इसकी मदद से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है,ये ऊर्जा प्रदान करता है। व्यक्ति ज्यादा समय तक जवान रहता है,इससे पुरानी बीमारियों के जोखिम कम होते हैं।स्वस्थ भोजन हमारे मूड को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है,स्वस्थ आहार मनुष्य के जीवन काल को बढ़ाता है।हेल्दी डाइट से काम पर भी फोकस बढ़ता है।आज दुनिया कुपोषण के दोहरे बोझ का सामना कर रही है।जागरूकता कार्यक्रम में मनोज कुमार,रवि रंजन, विकास झा,सुमन कुमार, प्रिंस झा सहित दर्जनों युवा शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here