पंचायत चुनाव को लेकर डीएम ने गोविंदपुर प्रखंड का किया औचक निरीक्षण

496

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा। जिलापदाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान गोविंदपुर प्रखंड का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पंचायत से संबंधित तैयारियों का समीक्षा किया तथा पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण पश्चात डीएम ने कहा कि गोविंदपुर में कल से उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 24 सितंबर से यहां मतदान होना है, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने प्रत्याशियों से अपील करते हुए कहा कि आचार संहिता का पूर्णरूपेण अनुपालन करें और 24 सितंबर को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मौके पर डीडीसी वैभव चौधरी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डॉ कारी प्रसाद महतो, रजौली एसडीओ चंद्रशेखर आजाद तथा डीपीआरओ सतेंद्र प्रसाद के साथ बीडीओ व सीओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here