अखिल भारतीय किसान महासभा का प्रतिनिधिमण्डल विधायक शाहीन से मिलकर सौंपा ज्ञापन

522

जिलाधिकारी, विधानसभा में सड़क, सब्जीमंडी में मूलभूत सुविधा देने की मांग को उठाने का किया आग्रह

समस्तीपुर,

भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान महासभा का प्रतिनिधिमण्डल रविवार को समस्तीपुर के विधायक अख्तरूल ईस्लाम शाहीन से उनके धरमपुर स्थित आवास पर मिलकर मोतीपुर वार्ड-10 समेत अन्य जर्जर सड़क बनाने, सरकार को प्रतिवर्ष दसियों लाख का राजस्व देने वाली सुविधा विहीन मोतीपुर सब्जीमंडी में सड़क, बैंक, शेड, शौचालय, पेयजल, सुरक्षा गार्ड, बिजली आदि मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को जिलाधिकारी से लेकर सभी उचित फोरम में उठाते हुए समाधान नहीं होने पर आगामी विधानसभा सत्र में उठाने की मांग की.
प्रतिनिधिमण्डल में बासुदेव राय, शंकर सिंह, रवींद्र प्रसाद सिंह, ललन दास, सुवोध शर्मा, दिनेश प्रसाद सिंह, रामबाबू सिंह, किसान महासभा के प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह आदि शामिल थे.
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि विधायक ने घंटे भर से अधिक समय देकर सभी प्रश्नों पर किसानों को गंभीरतापूर्वक सुना और जिलाधिकारी समेत तमाम उचित फोरम समेत विधानसभा में उठाने का आश्वासन प्रतिनिधिमण्डल को दिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here