अख्तियारपुर में कानून संबंधित विषयों पर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन।

327

समस्तीपुर। सरायरंजन प्रखंड में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और क्राई-चाइल्ड राइट्स एंड यू के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय मध्य विद्यालय, अख्तियारपुर के शिक्षा समिति सदस्यों के साथ उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला सह बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों को ड्रापआउट, पुस्तक उपलब्धता, बाल श्रम, बाल विवाह और शारीरिक दंड के मद्देनजर कानून संबंधित विषयों पर चर्चा कर जागरूक किया गया। बैठक सह कार्यशाला का अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष नीतू झा तथा संचालन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सीनियर रिसर्च कंसल्टेंट दिनेश प्रसाद चौरसिया नें किया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान प्रसाद सिंह, जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सीनियर रिसर्च कंसल्टेंट ललिता कुमारी, वीणा कुमारी तथा मीना मंच एवं बाल संसद के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here