समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत स्थित जखरा गांव के सुरेंद्र पांडे के यहां मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने पिछले दरवाजे से घर में घुसकर घर में रखें कीमती जेवरात कपड़ा नगदी रुपए लेकर चंपत हो गए सवेरे गृह स्वामी परिजनों के साथ सो कर उठे तो देखा घर में कुछ सामान बिखरा पड़ा है त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचायत राज के मुखिया पति लक्ष्मण महतो ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस के एएसआई रामा शंकर पांडे घटनास्थल का जायजा लेते हुए थाना अध्यक्ष को जानकारी दी। इस घटना को लेकर के गांव में दहशत का माहौल बन गया है लोगों का कहना है कि पुलिस गश्ती शिथिल पड़ी हुई है थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात से लोग सहमे हुए हैं
वही पिरीत स्वामी के अनुसार लगभग 2500000 रुपए की चोरी अनुमान लगाया जा रहा है आशय की पुष्टि मुखिया पति ने भी की है
























































