बिहारशरीफ:- बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान के गेट पर फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में फुटपाथी दुकानदारों की गई बैठक। बिहारशरीफ के सभी चौक चौराहों से फुटपाथी दुकानदारों को अतिक्रमण, सुंदरता, स्मार्ट सिटी के नाम पर उजाड़ा जा रहा है। बैठक में वेंडिंग जोन, पहचान पत्र,स्मार्ट सिटी पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि बिहारशरीफ के नगर अयुक्त द्वारा फुटपाथ दुकानदार के 2014 के बने पथ कानून का उल्लंघन किया जा रहा है और इनको अतिक्रमण के नाम से बिना वेडिंग जोन दिए रोजगार स्थल से हटाया जा रहा है। सरकार द्वारा फुटपाथ दुकानदारों के नाम को चिन्हित करते हुए बिहारशरीफ के सभी फुटपाथी दुकानदारों को स्थाई रोजगार स्थल पर वेंडिंग जोन क्षेत्र घोषित करते हुए बसने का काम करें तब इनको हटाया जाए। बिहार शरीफ के सर्वे किए गए सभी फुटपाथी दुकानदारों को पहचान पत्र एवं सस्ते दर पर कर्ज उपलब्ध कराया जाए। आज तक बिहारशरीफ के फुटपाथ दुकानदारों को वेंडिंग जोन के नाम पर ठगा ही गया है और आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। बैठक में सर्व सहमत से निर्णय लिया गया कि नगर निगम के समक्ष फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में प्रदर्शन एवं वार्ता के बाद बिहारशरीफ के अस्पताल चौक पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के मार्केट कमेटी उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने की
इस मौके पर संयुक्त फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला सचिव शादीक अजहर जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद उमेश पंडित जोगिंदर पासवान अजय कुमार मोहम्मद रहबर राजेंद्र राउत पंकज कुमार सहदेव साव जिला उपाध्यक्ष सोना देवी संगीता देवी शारदा देवी उर्मिला देवी राजकुमार राम बेबी देवी दुलारी देवी अमित कुमार प्रकाश कुमार वीरू कुमार दिव्यांशु कुमार,विकास कुमार आदि सैकड़ो की संख्या में फुटपाथी दुकानदार उपस्थित थे।





















































