अनुरक्षक को स्थाई करो अनुरक्षक को वेतन का भुगतान करो।

470


अनुरक्षक को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो।
समस्तीपुर: वारिसनगर प्रखण्ड कार्यालय पर बिहार राज्य अनुरक्षक संघ प्रखण्ड कमिटी वारिसनगर की एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता कमलेश कुमार ठाकुर , प्रखण्ड अध्यक्ष बिहार राज्यअनुरक्षक संघ वारिसनगर ने किया व संचालन सुजीत कुमार , प्रखण्ड सचिव बिहार राज्य अनुरक्षक संघ वारिसनगर ने किया । मुख्य वक्ता जितेन्द्र कुमार कुशवाहा जिला अध्यक्ष बिहार राज्यअनुरक्षक संघ व विष्णु देव महतो जिला सचिव बिहार राज्य अनुरक्षक संघ मौजूद रहे। 1नल जल योजना मे बहाल अनुरक्षक को स्थाई किया जाय |2नल जल योजना मे बहाल अनुरक्षक को वेतन का भूगतान किया जाय |3नल जल योजना मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाय |4नल जल योजना में बहाल अनुरक्षक से जबरदस्ती चाबी छिनना बन्द कराई जाय|5नल जल योजना के अनुरक्षक का वेतन का भूगतान अनुरक्षक के प्रशनल (स्वय ) बैंक खाता पर भूगतान कराई जाय। 6नल जल योजना केअनुरक्षक को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाय।7 नल जल योजना में मरम्मत कार्य की गई का भुगतान कराई जाय । सभा को रामबाबु शर्मा, बरुण कुमार, जितेन्द्र कुमार कुशवाहा, जिला अध्यक्ष, बिहार राज्य अनुरक्षक संघ, विष्णु देव महतो बिहार राज्य अनुरक्षक संघ, रौशन कुमार ठाकुर, पिंटु कुमार, कमलेश कुमार ठाकुर, कामनी कुमारी, पार्वती कुमारी , सुजीत कुमार, बबली देवी, राजकुमार देवी, सौरभ कुमार, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here