नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 गढ़ पर मोहल्ले में स्थित सुनैना सिन्हा के मकान में स्पेशल ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर एक कमरे में रखें भारी मात्रा में देशी विदेशी शराब बरामद किया वहीं , घर से शराब बरामदगी की सूचना पर पहुँचे सदर डीएसपी उपेंद्र प्रसाद , एसडीओ उमेश भारती , बीडीओ कुमार शैलेन्द्र व नगर थाना की पुलिस ने घर की तलासी ली फिलहाल कारोबारी पुलिस की गिरफ्त से बाहर घर मे रहे अन्य लोगों से पूछ ताछ चल रही है।























































