अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- नगर थाने की पुलिस द्वारा अपराध की योजना बना रहे अपराधकर्मी मो० सद्दान शेख को एक देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ भोला टॉकीज चौक से किया गया गिरफ्तार अपराध की बड़ी घटना टली।
दिनांक 03.04.23 के संध्या में गुप्त सूचना प्राप्त हुई की भोला टॉकीज चौक के पास 05-06 अपराधकर्मियों द्वारा किसी बड़ी अपराधिक घटना को करने के लिये अपराध योजना बनायी जा रही है। त्वरित कार्रवाई करते हुये नगर थाने की पुलिस टीम द्वारा भोलाटॉकीज चौक पर छापेमारी करते हुये एक अपराधकर्मी मो० सद्दान शेख को 01 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस साथ गिरफ्तार किया गया तथा अन्य अपराधकर्मी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लागातार छापेमारी की जा रही है। पूर्व में भी अपराधी मो० सद्दान शेख के द्वारा आम लोगों को हथियार का भय दिखाकर डराया / धमकाया जाता था जिससे आम जनमानस में डर का माहौल था। मो० सद्दान शेख की गिरफ्तारी से आम जानमानस में शांति एवं सौहार्द स्थापित होगा।





















































