आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौके पर मौत – दो की स्तिथि नाजुक।

682

अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर में बदलते मौसम के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में तीन लोग आ गए हैं। जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से जख्मी है। मिली जानकारी के अनुसार मोहद्दीनगर प्रखंड के महमदपुर गांव में सोमवार की संध्या तीन लोग आकाशीय बिजली (ठनका) की चपेट में आ गए। जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से जख्मी है। जख्मी युवक की पहचान मोहद्दीनगर प्रखंड के महमदपुर गांव निवासी रोहित एवं पुकार राय के रूप में की गई है। वहीं मोहद्दीनगर प्रखंड के महमदपुर गांव निवासी 60 वर्षीय लगन देव राय की मौत मौके पर ही हो गई हैं। वहीं घायल रोहित को आनन-फानन में परिजनों द्वारा सदर अस्पताल समस्तीपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here