TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला :- रौशन कुमार

131
 समस्तीपुर 8 मई 2026.

पटना में शुक्रवार को TRE-4 अभ्यर्थियों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की आरवाईए ने कड़ी निंदा की है। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के जिला सचिव सह बिहार राज्य सह-सचिव रौशन कुमार ने जारी बयान में कहा कि अपने भविष्य और रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा जिस तरह दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां बरसाई गईं, वह भाजपा-जदयू सरकार की दमनकारी मानसिकता को उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि जिन युवाओं के हाथों में कल देश और समाज की शिक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी, आज उसी युवा पीढ़ी को अपराधियों की तरह सड़कों पर पीटा जा रहा है। कई अभ्यर्थियों के सिर फट गए, महिला अभ्यर्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। यह घटना केवल पुलिसिया कार्रवाई नहीं बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाने की साजिश है। रौशन कुमार ने कहा कि बिहार में लाखों पद खाली पड़े हैं, स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है, लेकिन सरकार बहाली निकालने के बजाय युवाओं पर लाठियां चला रही है। भाजपा और उसकी सहयोगी सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जब-जब नौजवान अपने हक और रोजगार की मांग लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तब-तब सरकार पुलिस के बल पर आंदोलन को कुचलने का प्रयास करती है।
आरवाईए ने मांग की है कि अविलंब TRE-4 की वैकेंसी जारी की जाए, अभ्यर्थियों की सभी जायज मांगों को पूरा किया जाए तथा लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो। साथ ही घायल अभ्यर्थियों के समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि आरवाईए बिहार के छात्रों-नौजवानों के संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है और रोजगार, शिक्षा तथा लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
[5/8, 8:32 PM] chandrakanta2008rk: ,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here