समस्तीपुर : कल्याणपुर जनगणना 2027 का कार्य जारी है। सभी प्रगणक के द्वारा हाउस लिस्टिंग के उपरांत मोबाइल के माध्यम से डिजिटल मोड में गणना का कार्य जारी प्रखंड के पंचायत में चल रही है कार्यों का निरीक्षण , शुक्रवार को अनुश्रवण व सत्यापन हेतू प्रखंड के टीम भी क्षेत्र में भ्रमणशील है। जिला के नोडल रंजीत कुमार जो निदेशालय स्तर से प्रतिनियुक्ति है उनके द्वारा कल्याणपुर पंचायत दुर्गम पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया गया व कार्यों के बारे में देखा गया।
साथ में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार व उनकी टीम भी जगह-जगह देखे गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा स्वयं एक मकान का मोबाइल ऐप के माध्यम से गणना किया गया व एक-एक बिंदु को डिजिटल मोड में कार्यों के प्रक्रिया को जाना गया।




















































