समस्तीपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव में आपसी भी बात को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। परिजनों के सहयोग से घायलों को सामुदायिक अस्पताल कल्याणपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की पहचान गांव के ही किशोरी पासवान व पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना की जानकारी मिली है जांच कराई जा रही है जांचों उपरांत अग्रसर कार्रवाई होगी।




















































