समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के मनियारपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में महिला पुरुष पांच जख्मी हुए वहीं दूसरी ओर डरौरी गांव में मारपीट की घटना में 5 जख्मी हुए। परिजनों के सहयोग से जख्मी को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सक ने जख्मी की पहचान मनियारपुर गांव के अख्तरी खातून फरहीना ताज, मोहम्मद जावेद कैसर, पत्नी अरहम नसीम, अनम अल जावेद के रूप में की गई वहीं डरौरी गांव के जख्मी की पहचान फोटो देवी निर्मला देवी रिंकू देवी चांदनी कुमारी व संध्या कुमारी के रूप में की गई। जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी के ठाकुर ने देते हुए बताया कि अस्पताल में इलाज चल रहा है।





















































