अमरदीप नारायण प्रसाद
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी एक महिला को उसके पड़ोसी ने आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वही परिजनों के सहयोग से आज मंगलवार की सुबह रेफरल अस्पताल ताजपुर में महिला को भर्ती कराया गया है। वहीं उक्त महिला की पहचान मिर्जापुर गाँव निवासी एतवारी देवी के रूप में की गई है। वही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

























































