आपसी विवाद लेकर मारपीट की घटना में 11 जख्मी दो रेफर

296

समस्तीपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत अजना गांव में खीरा तोड़ने के विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 11 जख्मी हुए। घटना मंगलवार की सवेरे की बताई गई। परिजनों के सहयोग से जख्मीयों को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने दो की स्थिति गंभीर देखते हुए गांव के ही संत लाल साह, अनीता देवी को समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर किया। अन्य जख्मी की पहचान के गांव के ही रनजीत कुमार दिलीप कुमार प्रदीप कुमार चांदनी कुमारी, नंदिनी देवी रत्नेश कुमार सरवन कुमार,जतीन कुमार, शांति देवी सहीत 11 जख्मी बताए गए हैं। इस घटना को लेकर गांव में तनाव देखा जा रहा है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here