आम के पेड़ से लटका हुआ मिला एक युवक की लाश

256

समस्तीपुर : कल्याणपुर बासुदेवपुर पंचायत स्थित वार्ड 12 मनियारपुर टोला के एक आम बगीचे में गांव के एक युवक 25 वर्षीय अरुण पासवान पासी का पुत्र विशाल कुमार पासवान ने गले में फंदा लगाकर अपनी जान गवायी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विकास केशव एस आई शंभू कुमार सिंह ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी विकास केशव ने बताया कि युवक के शब को पोस्टमार्टम में भेजा गया है गले में फंदे के अलावे शरीर पर किसी प्रकार का निशान नहीं है। पुलिस गहन छानबीन कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सत्य सामने आ जाएगा। वैसे थाना अध्यक्ष को ग्रामीणों ने माने तो गांव में चर्चा है कि मृतक कई समूहों से ऋण ले लेकर अपने उपर बोझ बना लिया था। चुकता करने का कोई उपाय नहीं लगने पर फंदे लगाकर मर गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here