समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी0 में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में गांधी जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक,सरपंच रामबाबू ठाकुर, समाजसेवी नथानी साह के द्वारा गांधी जी के चलचित्र पर माल्यार्पण किया गया तदोपरांत शिक्षक,बाल संसद के मंत्री आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। बाल संसद की प्रधानमंत्री अंजनी कुमारी, छात्रा तनीक्षा, आयुषी, आरुषि, नव्या, काजल, शिक्षक अनंत कुमार यादव, यशवंत चौधरी, विमल कुमार साह आदि ने गांधी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत को अंग्रेजों की दास्ता से बाहर निकालकर आजाद भारत में जीने का हक दिलाया। इस अवसर पर रूपनारायणपुर बेला पंचायत के व्योवृद्ध समाजसेवी बहोरन साह (96 वर्ष) और रामू राम( 93 वर्ष)को अंग वस्त्रम ,माला,कलम, पौधा आदि देकर सम्मानित किया गया।अंत में शिक्षिका विमला कुमारी ने गांधी जी के भजन वैष्णव जन को ते ते कहियो…. भजन गया गया और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।इसके बाद विद्यालय परिसर में महोगनी का चार पौधा रामू राम,प्र अ व शिक्षकों के द्वारा लगाया गया।मौके पर शिक्षक संजीव कुमार झा,कैलाश राम,कंचन कुमारी, इन्दिरा कुमारी,रेणु कुमारी,बीबी शकीला रहमान,विभा कुमारी,मधुलिका,अंकिता कुमारी,शिव शंकर प्रसाद,शिक्षा सेवक कैलाश सदा,रात्रि प्रहरी अमरजीत कुमार आदि थे।






















































