इनौस जिला कमिटी की बैठक में लिया गया आंदोलनात्मक निर्णय

778

समस्तीपुर, 13 जनवरी ’22

भाकपा माले पूर्व केंद्रीय कमिटी सदस्य सह उड़ीसा के पूर्व राज्य सचिव का० क्षितिज विश्वास, भाकपा के समस्तीपुर के पूर्व जिला सचिव बैधनाथ ठाकुर के निधन पर दो मिनट का मौन श्रंद्धाजलि देने के साथ ही बृहस्पतिवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय में इनौस के जिला कमिटी की बैठक शुरू किया गया.
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम कुमार ने की तथा संचालन कृष्ण कुमार ने किया. दिनेश कुमार सिंह, संजीत पासवान, अनील चौधरी, चंद्रवीर कुमार, उमेश कुमार, रंजीत राय, जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, किसान महासभा के जिला संयोजक ललन कुमार ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किये.
मौके पर जिलाध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि युवाओं की सरकार में युवा के लिए कोई जगह नहीं है. आज रोजगार देने की घोषणा के बाबजूद रोजगार छीना जा रहा है. चारों तरफ समस्याओं का अंबार लगा है. शिक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में निजीकरण के बाबजूद कोई सुधार नहीं देखा जा रहा है. हरेक क्षेत्र में लूट- भ्रष्टाचार व्याप्त है. इस पर अन्य युवा संगठनों का कोई लेना- देना नहीं है लेकिन इनौस संगठन को मजबूत कर गांव- पंचायत- प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर निर्णायक आंदोलन छेड़ेगी. उन्होंने कहा कि जनवरी के अंत तक पंचायत, प्रखण्ड स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने, पंचायत- प्रखण्ड सम्मेलन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर सरकारी गाइडलाइन के तहत 17 जनवरी को गंगापुर चौक के पास आहूत इनौस के जिला सम्मेलन की तिथि को बढ़ाकर 2 फरवरी को करने का निर्णय लिया गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here