समस्तीपुर से एम नईमुद्दीन आजाद की रिपोर्ट!
समस्तीपुर : जिले के खानपुर बाजार स्थित मिश्रा कॉम्लेक्स में आज मिश्रा इलेक्ट्रॉनिक एंड गृह लक्ष्मी मोबाईल दुकान का शुभारंभ स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने पंडित दिवाकर मिश्र व पंडित जयकांत ठाकुर के विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ फ़ीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत दर्जनों लोगों ने विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामानों जैसे टीवी, आयरन, फ्रिज, मिक्सचर ग्राइंडर, वाशिंगमशीन आदि की खरीदारी की। मौके पर प्रोपराईटर रमण कुमार ठाकुर, पूर्व उप प्रमुख हेमंत कुमार सिंह, बीएओ त्रिलोकी ठाकुर,बीआरपी श्याम कुमार पांडेय, सेवानिवृत्त शिक्षक रमाकर मिश्र, शिक्षक लाल बाबू, हरेराम प्रसाद, उपेंद्र दास, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।





















































