ग्रीष्मावकाश में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने नवाचार कर ऑनलाइन कंप्यूटर क्लास चलाया, जिसका आज समापन किया गया।

172

समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में ग्रीष्मावकाश के दौरान प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने नवाचार के तहत विद्यालय के बच्चों के समय का सदुपयोग करने हेतु 1 जून से 20 जून तक ऑनलाइन कंप्यूटर क्लास चलाया।जिसका सफल समापन आज किया गया ।कार्यक्रम का संयोजन सहगल फाउंडेशन के कंप्यूटर विशेषज्ञ अनुपम कुमार राय, गौरव और इंजीनियर सौरभ ने किया। कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय के खुलने पर बच्चे विद्यालय के डिजिटल लाइब्रेरी में नियमित चल रहे कंप्यूटर क्लास में अभ्यास कर वास्तविक रूप से सीखेंगे। विद्यालय के बच्चों का अपने मोबाइल से गूगल मीट के माध्यम से अध्ययन करने का यह पहला मौका था, इन 20 दिनों में बच्चों ने कंप्यूटर क्या है, आज के व्यस्ततम जीवन में यह किस तरह उपयोगी है, कंप्यूटर के कितने भाग हैं, सॉफ्टवेयर हार्डवेयर क्या है,इसके कितने भाग हैं,एम एस वर्ड, एम एस एक्सेल क्या है और उससे कैसे जीवनोपयोगी गतिविधियों को संचालित किया जा सकता है।अब विद्यालय खुलने पर नियमित रूप से संचालित पाठ्यक्रम डिजिटल जागरूकता जोड़े गांव को दुनिया से का अभ्यास व्यावहारिक रूप से की बोर्ड पर उंगली दौरा कर करेंगे। ग्रामीण परिवेश में अवस्थित रूप नारायणपुर बेला पंचायत में चलाए गए नवाचार से बच्चों को एक सकारात्मक, व्यक्तिगत लाभ हुआ इस कार्यक्रम से पंचायत के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधि सहित अभिभावकगण काफी खुश नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here