समस्तीपुर :कल्याणपुर स्थानीय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पुरा गांव में छापेमारी कर दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार राऊत ने बताया कि एक वारंटी मध्य निषेध के तहत लंबे अरसे से फरार चल रहा था जिसकी पहचान गांव के ही रामांवतार साह के पुत्र राजू साह के रूप में की गई। दूसरे मारपीट के केस में अभियुक्त गांव के ही स्वर्गीय शर्मा सहनी के पुत्र राजेंद्र सहनी गिरफ्तार किए गए हैं दोनों गिरफ्तार को जेल भेजा गया है।





















































