कल्याणपुर पूसा सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष का भव्य स्वागत। एनडीए कार्यकर्ता ने सांसद शांभवी चौधरी को भेजी बधाई।

319

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के लदौरा पंचायत स्थित रामपुरा पैक्स अध्यक्ष के आवासीय परिसर सभागार में विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक में संसद द्वारा मनोनीत सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष क्रमशः कल्याणपुर के केसरी कुमार मेहता व पूसा के अशोक पासवान को माला चादर पाग देखकर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के वरिष्ठ नेता रामविलास राम ने की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने जो चयन किया है वह काफी सराहनीय है ऐसे व्यक्तित्व को प्रतिनिधि का भार दिए जो निष्पक्ष और ईमानदार हैं। मौके पर प्रीतम कश्यप उर्फ बुलबुल सिंह पवन कुमार बसु मुखिया बृजेश राय उर्फ नमूना सिमरिया भिंडी मुखियासामंत कुमार रतवारा मुखिया शेख अब्दुल रहमान दीपक ठाकुर तीरा के रामचंद्र फौजी सरपंच संतोष मिश्रा दीपक ठाकुर अजनीश ठाकुर जोगेंद्र महतो नवीन सिंह राजेश्वर सिंह सहित काफी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। उपस्थित कार्यकर्ता इतने भावुक हो गए की संसद की जयकारा लगाने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here