समस्तीपुर: कल्याणपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में बगैर लाइसेंस के दर्जनों आरा मिल चलाया जा रहा है।वन विभाग इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रही है।जबकि विभाग से एक रिटायर कर्मी निजी वाहन पर डीएफओ का बोर्ड लगाकर अवैध आरा मिलों के मालिकों से रुपये उगाही कर रहे हैं।इसकी चर्चा क्षेत्र के लोगों में भी चलती रहती है परंतु वन विभाग इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रही है। इस संबंध में स्थानीय नेता ने गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में राजद प्रदेश मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ सचिव अजय कुमार सहनी ने वन विभाग के विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शिकायत पत्र में कहा है कि कल्याणपुर प्रखंड के मोहनपुर गांव में राजेंद्र शर्मा, चकमेहसी में वीरेंद्र शाह,बलहा गांव में अमन कुमार,सोरमार मे बिरजू शर्मा, कलोजर में सुरेंद्र शर्मा,लदौरा दरगाह वाले रास्ते में सतरोहन शर्मा,चौक से उत्तर राम श्रेष्ठ शर्मा समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के गोपालपुर गाछी के समीप,परतापुर,गोविंदपुर खजूरी, जटमलपुर आदि जगहों पर अवैध ढंग से आरा मील चलाई जा रही है।वन विभाग के स्थानीय अवकाश प्राप्त परतापुर निवासी एक बोलेरो पर वन विभाग लिखकर डीएफओ की मिलीभगत से डरा धमकाकर वसूली करवा रहे हैं क्षेत्र भ्रमण के क्रम में कई लोगों ने शिकायत जताई है।अधिकतर लोगों ने अपना नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर अवैध उगाही करने की शिकायत की। प्रदेश सचिव ने विभागीय उच्चाधिकारी सहीत विधानसभा प्रतिपक्ष दल के नेता तेजस्वी यादव जिलाधिकारी समस्तीपुर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग जताते हुए दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
[7/7, 4:16 PM] Chandrakanta News Beuro: ।























































