कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की नुक्कड़ सभा में उमड़ी भीड़।

327

समस्तीपुर : कन्हैया कुमार की नुक्कड़ सभा कल्याणपुर चौक पर रविवार की शाम को आयोजित की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने किया वहीं मौके पर जिला अध्यक्ष अबू तमीम अरुण चौधरी समस्तीपुर की महापौर अनीता राम रंजू कुमारी अनिल कुमार चौधरी विजय कर्ण राजद प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू राय उप मुखिया श्याम कुमार आदि ने कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार का स्वागत चादर माला देकर किया। कल्याणपुर चौक से पूर्व परतापुर स्थित कर्ण के आवास परिसर में कन्हैया कुमार का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया।उनके संबोधन को सुनने के लिए देर शाम तक कल्याणपुर चौक पर काफी संख्या में लोग नुक्कड़ सभा में मौजूद थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश में बिहार का अपना एक अस्तित्व है बिहार से पलायन रोको, नौकरी दो, हम पैदा बिहार में हुए नौकरी भी बिहार में करेंगे बस अब नहीं सहेंगे। आदि पर विशेष चर्चा की। तालियों की गर्गाराहाट सभा गूंज उठी। मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रणधीर कुमार मदन मोहन चौधरी अभिनव अंशु संतनन कुमार बाला, तीरा गांव के युवा नेता परितोष रंजन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here