नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किसानों की समस्या को लेकर जिला समाहरणालय के प्रांगण में एक दिवसीय धरना श्री सतीश कुमार उर्फ मंटू सिंह की अध्यक्षता में हुई श्री कुमार ने किसानों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और विशेषकर वारसलीगंज चीनी मिल पर फोकस करते हुए जो वारसलीगंज चीनी मिल नवादा जिला एवं आसपास के जिलों के किसानों का जीवनी उपाय आमदनी का स्रोत रहा आज उसे बिहार सरकार ने अपने गांव में बिहार ड्रा को बेच रही है उसका हम लोग विरोध करते हैं और इस आवाज को बुलंद करेंगे तथा हम लोग इस आवाज को विधानसभा तक पहुंच जाएंगे हिसुआ विधायक का श्रीमती नीतू सिंह सभा में पहुंचकर किसानों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम लोग इस आंदोलन को दिल्ली तक पहुंचाएंगे और किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे यह कार्यक्रम 5/4 /21 को प्रखंड कार्यालय पर भी किया जाएगा तमाम प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखंड में इस कार्यक्रम को करेंगे तथा यह तीनों काले कानून जब तक वापस नहीं लिया जाएंगे तब तक हम लोग आंदोलन जारी रखेंगे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे श्री बंगाली पासवान, श्री श्याम सुंदर प्रसाद कुशवाहा ,प्रभाकर झा ,श्री अरुण कुमार, श्रीमती बदामी देवी ,अक्षय कुमार उर्फ गोरेलाल सिंह ,रजनीकांत दीक्षित अंजनी कुमार पप्पू ,गोपेश कुमार ,नदीम हयात , फकरू अली अहमद, प्रभाकर सिंह ,एजाज अली मुन्ना , विश्वजीत भारती, अर्जुन सिंह ,अखिलेश सिंह, मिथिलेश कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे





















































